Kanpur News: चकरपुर गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। चकरपुर में गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। इतना ही नहीं फैक्ट्री के धधकने से करीब आधा किमी तक इलाकों में धुएं का काला गुबार फैला रहा। दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। चकरपुर सर्विस रोड पर ऑडिटोरियल बिल्डिंग में आदित्य गर्ग की शिल्पा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन नाम से गद्दा फैक्ट्री संचालित है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझते आग ने ज्वलनशील पदार्थ व रॉ मटेरियल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और ज्यादा विकराल हो गई। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री मैनेजर सोमेश्वर सिंह समेत अन्य लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.