कानपुर, अक्टूबर 29 -- करवाचौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में गुरूवार को अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। पूरे दिन निराहार रहने के साथ सुहागिनों ने देर शाम पूजनअर्चन करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने व्रत खोला। इस मौके पर बच्चों ने भी आतिशबाजी व पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। हालांकि बादलों के डेरे के कारण महिलाओं को चंद्र दर्शन में भारी परेशानी भी उठानी पड़ी। कार्तिक माह की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। गुरूवार को सुबह से ही इस व्रत को लेकर नववधुओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से दैनिक कार्य निपटाने के बाद महिलाओं ने घरों में पकवान तैयार किए। शाम होते ही सुहागिने नए वस्त्र पह...