कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: शिवली। एक महीने पहले बाइकों की भिड़ंत में रोडवेज में संविदा चालक पद पर काम करने वाला युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी निवादा गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश यादव रोडवेज में संविदा चालक थे। बीती 8 जून 2026 की दोपहर गांव से बाइक से बहन माया की ससुराल औरैया जा रहे थे। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी बिलहा गांव के सामने दूसरी बाइक की भिड़ंत में घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव के परिजन उन्हें कानपुर नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उनका उपचार चल रहा था। तीन जुलाई को परिजन उन्हें घर ले आए थे। सोमवार की भोर दिनेश की सांसे थम गई, जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया, पुत्री गोल्डी, पुत्र विष्ण...