कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोगूमऊ गांव में शनिवार रात में चोरेों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसने के बाद लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह हुई जानकारी से उसके घर में कोहराम मच गया। डायल- 112 पर दी गई सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है। रसूलपुर गोगूमऊ गांव की रहने वाली बबली के पति सुनील की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पांच साल के पुत्र शिव के साथ गांव में रह रही है। यह भी पढ़ें- घर में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण-नगदी चोरी शनिवार शाम को खाना खाने केे बाद वह अपने बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गई थी। रात में चोरों ने उसके घर की पीछे की दीवार में सेंध...