कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने जनसेवा केंद्र संचालक के घर में घुसकर दस लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पार कर दी। रविवार सुबह जानकारी होते ही उनके घर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी रसधान ने गांव पहुंचकर घटना की छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। दयानतपुर गांव के रहने वाले कृपाशंकर कटियार बड़े किसान हैं। उनका पुत्र अनुराग पड़ोस के गांव बहोरापुर में जनसेवा केंद्र खोले हैं। इसके साथ ही वह बैंक आफ बड़ौदा का बीसी है। शनिवार को अनुराग दुकान से पांच लाख रुपये घर ले आया था। शाम को खाना खाने के बाद गर्मी के कारण अनुराग व उसकी पत्नी मुस्कान छत पर लेटने गए थे, जबकि उनके माता पिता घर में नीचे लेटे थे। मध्यरात्रि में चोर घर के बगल में रखी ...