Kanpur News: घर में कूद कर बनाया किशोरी का वीडियो, पुलिस ने भगाया
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पड़ोस के रहने वाले युवक ने छत से घर में कूद कर अश्लील वीडियो बना लिया। परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। चार दिन तक इंस्पेक्टर व्यस्त होने की बात कहकर टरकाते रहे, वहीं मंगलवार को परिजनों को तमाशा न बनाने की हिदायत देकर थाने से भगा दिया। प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा का दम भर रही हो, लेकिन थानों की पुलिस पूरी तरह मनमानी कर रही है। महिला संबंधी अपराध में भी पुलिस पीड़ितों को ही प्रताड़ित कर रही है। ये मामला रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते शनिवार को एक युवक छत से पड़ोसी के घर में कूद गया और नहा रही किशोरी का वीडियो बना लिया। किशोरी के आवाज लगाने पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.