Kanpur News: घर के बाहर लेटे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावां गांव में घर के बाहर लेटे एक वृद्ध पर जानलेवा हमला किया गया । हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए हवासपुर अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर किया गया है। घायल का इलाज हैलट में चल रहा है ।मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव निवासी साठ साल के अमर सिंह कुशवाहा रात में घर के बाहर लेटे थे सुबह जब उनकी पुत्री चाय देने के लिए गई तो वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे । उनके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करके जानलेवा हमला किया गया था। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई वहीं पर इलाज के लिए हवासपुर ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से लाभ न मिलने पर हैलट रेफर किया गया जहां अभी इलाज चल रहा है व हालत गंभीर बनी हुई है। घर में कोई न होने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.