कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी के महावीरनगर में घर के बाहर फोन पर बातकर रहे युवक पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। विशाल शर्मा का आरोप है कि 29 जुलाई की रात संतोष उर्फ चावल उर्फ दीपू चौधरी, सौरभ ठाकुर उर्फ गोविंद ठाकुर और उनके तीन साथियों ने कट्टे की बट, धारदार हथियार, हॉकी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। आरोप है कि हमलावरों ने उनके माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पनकी पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...