Kanpur News: घरौनी खुई तो बेटा कब्जाने लगा मां का मकान
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। धरातल पर कर्मचारी भले ही गरीबों और पीड़ितों को परेशान के साथ दुत्कार दे रहे हों,लेकिन सदर तहसील में एसडीएम का बर्ताव और अपनापन उनकी समस्या पर मरहम लगा रहा है। बारा गांव की बुजुर्ग महिला ने घरौनी खो जाने पर बेटे पर ही मकान कब्जा करने की शिकायत की। वहीं लेखपाल पर बदसलूकी और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। एसडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाने के साथ ही तत्काल घरौनी बनवा कर देने के साथ उसकी समस्या का समाधान किया। बारा गांव रामबेटी पत्नी स्व. छेदीलाल शनिवार को एसडीएम से मिलने तहसील पहुंचीं थीं। किसी से कागज पर अपनी शिकायत लिखवा कर एसडीएम के पास पहुंची तो कुछ बयां करने से पहले ही उनकी आंखों में आंसू बह निकले। बताया कि उसके मकान की उसे घरौनी मिली थी, वह कहीं खो गई। घरौनी के लिये लेखपाल से कहा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.