Kanpur News: घरेलू विवाद में अधेड़ ने गंगापुल से लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया
कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ पुराने गंगापुल से एक अधेड़ ने गंगा में छलांग लगा दी। तभी मौके पर मौजूद नाविकों ने देखा तो अधेड़ को बचाया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अधेड़ ने घरेलू विवाद में कदम उठाने की बात कही। शुक्रवार की रात को एक अधेड़ जाजमऊ पुराने गंगापुल से गंगा में कूद गया। नाविकों ने देखा तो उन्होंने किसी तरह से उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ का उपचार करा पूछताछ की। पूछताछ में पीड़ित ने अपना नाम लखनऊ के तिलक भवन निवासी 54 वर्षीय मुनीश मदान बताया। मुनीश ने बताया कि उन्होंने घरेलू कलह से परेशान होकर ये कदम उठाया। शुक्रवार की शाम को वह बस से कानपुर के लिए निकले, फिर गंगापुल आने के बाद यहां से छलांग लगा दी। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को बुला दोनों को समझा बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.