Kanpur News: घनी आबादी में खुले ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को दावत
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: मूसानगर, संवाददाता। कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते घनी आबादी के बीच बिना बैरीकेडिंग और पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के लगे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। कस्बे में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर से जमीन तक तार लटक रहे हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। कस्बे के गजनेर चौराहे पर तीनों ओर लगे ट्रांसफार्मर खुले में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन ट्रांसफार्मरों में कई बार शॉर्ट सर्किट होने के साथ आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। फाल्ट होने पर विद्युत कर्मचारी आपूर्ति बंद कर मरम्मत कर देते हैं, लेकिन स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने से समस्या जस की तस बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.