Kanpur News: घटिया पाइप लाइन बिछाये जाने से सड़कों पर भरा पानी
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। सरवनखेड़ा ग्राम पंचायत में ही पेयजल पाइप लाइन लीकेज हो जाने से सरवनखेड़ा कस्बा समेत 5 गांवों की पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। वहां पर पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सड़कों पर हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद होता है। इस के कारण सरवनखेड़ा के पंचायत घर जाने वाले रास्ते में पूरी गली कीचड़ से भरी पड़ी है वहीं मा यशोदा स्कूल के पास भी बिना बरसात के ही वहां हर दम कीचड़ बना रहता है। सरवनखेड़ा कस्बा में पेयजल परियोजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण छह वर्ष पहले कराया गया था। इसी टंकी से सरवन खेड़ा कस्बे समेत सिकंदरपुर, मर्दनपुर, त्रिवेदीनपुर, अर्जुनपुरवा, रंजीतपुर आदि गांवों की करीब 20 हजार आबादी को पेयजल आपूर्ति की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टूटी पाइपलाइन से रामनगर में गहराया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.