कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। पुडुचेरी के खिलाफ खराब रोशनी के कारण ड्रा खेलने पर विवश रही उत्तर प्रदेश की रणजी टीम दो नवंबर से बड़ौदा के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए शनिवार से ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी। हालांकि, शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के कारण अभ्यास सत्र पर संशय के बादल छाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश और बड़ौदा दोनों ही टीमें अभी तक तीन मैच में दो जीत और एक ड्रा मुकाबला खेला है। बड़ौदा 17 अंक लेकर दूसरे तथा उप्र 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, पहले स्थान पर विदर्भ तीनों मुकाबले जीतकर 19 अंक के साथ है। यह भी पढ़ें- कर्नल सीके नायडू में यूपी ने दी हैदराबाद को 26 रन से मात इसलिए, सोमवार से ग्रीनपार्क में शुरू होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों ही टीमें इस मैच में बढ़त बनाकर आगे रहना चाहेंग...