Kanpur News: ग्रीनपार्क में ट्रेनर के पैसे लेने का वीडियो वायरल
कानपुर, अगस्त 19 -- Kanpur News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में पिछले कुछ दिनों से जिम को लेकर हंगामा मचा है। स्टेडियम में संचालित जिम में ट्रेनर की ओर से मेंबर से नकद रुपये लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि खेल निदेशक की ओर से नकद फीस लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वहीं, कई महिला सदस्यों ने जिम बंद होने की शिकायत की और अनेक आरोप लगाए। क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि कैश फीस लेने की शिकायत मिली है। जिम के कोच को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी सदस्य से कैश शुल्क नहीं लेंगे। वहीं, महिला सदस्यों को लेकर उन्होंने बताया कि अब महिलाओं के लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच अलग बैच बनाया गया है। अन्य बैचों में महिलाएं शामिल नहीं होंगी। हालांकि अगर कोई महिला पति, भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.