कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। जनरलगंज में शातिर महिलाओं ने शादी की खरीदारी करने पहुंचीं दो अन्य महिलाओं के बैग काटकर 95 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची शातिर महिलाओं ने बातों में उलझाकर वारदात का अंजाम दिया। बादशाहीनाका पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। रेलबाजार निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी ऊषा गुप्ता के मुताबिक, बीते सोमवार शाम वह और श्वेता शादी की खरीदारी करने जनरलगंज स्थित सांवरा ट्रेडर्स पहुंची थीं। इस दौरान दो महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं। खरीदारी के बीच बातों में उलझाया और फिर दोनों के बैग काटकर पर्स पार कर दिए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ज्वैलरी की दुकान से चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार ऊषा के पर्स में 53 हजार और श्वेता के पर्स में 42 हजार रुपये थे। इसके अलावा दोनों क...