Kanpur News: ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नजरबंद, पुलिस से कहासुनी
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ धरने से पहले पुलिस ने कांग्रेासियों पर शिकंजा कस दिया। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला को लाल बंगला स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। इस पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी संदीप के घर के बाहर जुट गए और वहीं धरना दे दिया। मौके पर भारी पुलिस बल भी रहा। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हल्की कहासुनी भी हुई। अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने बयान से राम भक्तों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। इसके खिलाफ फूलबाग गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन का फैसला लिया था। देवी प्रसाद निषाद, विजय निषाद, सतीश दीक्षित, अब्दुल माबूद सिद्दीकी, इखलाक अहमद डेविड, शिवम पटवा, बाबूराम सोनकर, शक्ति पांडेय, संतोष त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, ममता तिवारी, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.