Kanpur News: गो-आश्रय केंद्र पहुंची अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा
कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। रायपुर गांव स्थित गो-आश्रय केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया। बीडीओ नरेश कुमार ने गो-आश्रय केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंश के चारे, पानी, सफाई और रखरखाव की जानकारी ली गई। निरीक्षण के बाद पशुओं के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों से भूसा भी पहुंचाया गया। रविवार को हिन्दुस्तान की पड़ताल में केंद्र का गेट बंद मिला था। केंद्र में पर्याप्त भूसा नहीं था और परिसर में गंदगी भी मिली थी। केंद्र में करीब 80 गोवंश होने की जानकारी दी गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। बीडीओ ने जांच के दौरान केंद्र में 65 गोवंश होने की बात बताई। वहीं, भूसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.