Kanpur News: गोशाला समिति ने गोपाष्टमी के अवसर पर निकाली शोभायात्रा
कानपुर, नवम्बर 17 -- Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के श्रीकृष्ण गोशाला समिति की ओर से गोपाष्टमी पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने गौ-माता सहित विभिन्न झांकियों की शोभा यात्रा निकाली। महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने गौ-माता की पूजा अर्चना के साथ हरा चारा खिलाया। गोशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में संतों सहित अन्य लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।श्रीकृष्ण गोशाला समिति की ओर से गोपाष्टमी पर गौ-माता सहित भगवान राम दरबार,राधा-कृष्ण सहित विभिन्न झांकियों की शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा गोशाला से मुख्य मार्ग होते हुए,अग्रसेन मार्ग, रामलीला बाजार,सराफा बाजार,नेतराम गली मार्ग से होकर मौहर देवी के रास्ते निकाली गई। वहीं पर महिलाओं अन्य श्रद्धालुओं ने गौ-माता की पूजा-अर्चना के साथ आरती करके हरा चारा गुड़ फल खिलाया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.