Kanpur News: गोशाला में सफाई कर्मी से अज्ञात लोगों ने की मारपीट
कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के झींझक नगर पालिका द्वारा संचालित गोशाला में सोमवार दोपहर बाद सफाई कर्मी के साथ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी विपिन वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि वह झींझक नगर पालिका में सफाई कर्मी है। सोमवार दोपहर बाद वह छतरसा रोड पर संचालित गोशाला में सफाई कर रहा था। आरोप है कि तभी 8-10 अज्ञात लोग गोशाला में घुस गए। उसने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। इस पर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बचाने गए गोशाला के केयरटेकर ध्रुव तिवारी को भी मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.