Kanpur News: गोविंदपुरी पुल पर दो घंटे जाम, एंबुलेंस भी फंसी
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर की सड़कों पर शुक्रवार को जाम का ऐसा जाल बिछा कि गोविंदपुरी पुराने पुल से लेकर घंटाघर और टाटमिल तक वाहन रेंगते रहे। कहीं रॉन्ग साइड में घुसे मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रास्ता रोका तो कहीं सड़क पर सवारियां भरते ऑटो-टेंपो और ठेलों ने यातायात की रफ्तार थाम दी। गोविंदपुरी पुल पर दो घंटे तक वाहन फंसे रहे और एंबुलेंस तक जाम में जूझती नजर आई। वहीं, घंटाघर से जीटी रोड और टाटमिल से झकरकटी पुल तक वाहनों की कतारों ने लोगों को हलकान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डीबीएस की ओर से आने वाले मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गोविंदपुरी पुराने पुल की सर्विस लेन से रॉन्ग साइड में स्टेशन की ओर जाने लगे। इससे पुल से उतरने का रास्ता बाधित हो गया। इसी दौरान भारत सरकार लिखी एक कार ने बाइक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.