कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। फिर कुछ ही देर में एकाएक आई दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से फायर फाइटर्स ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।गोदाम का विवरण पांडुनगर निवासी गौरव भसीन की चावला मार्केट में गौरव फर्नीचर नाम से शोरूम है। गोविंदपुरी पुराने पुल के पास गोदाम भी है, जहां मंगलवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने गोदाम मालिक को सूचना देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज और किदवईनगर से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके ...