Kanpur News: गोविंदनगर में ई-लोडर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर। गोविंदनगर में तेज रफ्तार इलेक्ट्रानिक लोडर की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। काकादेव स्थित राजा का पुरवा निवासी 65 वर्षीय गंगाधारी कश्यप सिक्योरिटी गार्ड थे। उनके बेटे गौतम ने बताया कि वह दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार रात को वह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कार्तिक धर्मकांटा के पास सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ई-लोडर उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मदद से आरोपित चालक की तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.