कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। किदवईनगर स्थित डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। 1500 मीटर दौड़ में गोविंद नगर जोन के ऋषिराज और बिल्हौर जोन के मनीष यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद में चुन्नीगंज जोन के हर्ष यादव और अंडर-17 बालिका 100 मीटर दौड़ में घाटमपुर जोन की रिया पाल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका के 1500 मीटर दौड़ में बिल्हौर की सांझी विजेता रहीं। अंडर-14 बालक 100 मीटर दौड़ में आर्यनगर जोन के आयुष नायक ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक 100 मीटर दौड़ में गोविंदनगर के हितेश विजेता बने। अंडर-19 बालक 100 मीटर दौड़ में गोविंदनगर के प्रांजल यादव ने स्वर्ण जीता। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दौड़ में शिवम यादव, प्रीति आईं अव्वल अंडर-17 त्रिकूद में...