Kanpur News: गोविंदनगर कच्ची बस्ती में नाला भरा मिलने पर नगर आयुक्त ने लगाई फटकार
कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को जब गोविंदनगर कच्ची बस्ती का निरीक्षण किया तो वहां नाला भरा देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने टेंडर के बावजूद नए नाले का काम न शुरू होने पर काम को संशोधित कर दोबारा टेंडर कराने का आदेश दिया। सकरी गली, जगह कम और अतिक्रमण के कारण नाले का काम शुरू नहीं हो सका। रेलवे द्वारा पुल की बाउंड्रीवाल से नाले को टेप कर दिया गया है, जिससे नाला पूरी तरह से भर गया। अब नाले को साफ कराकर काम किया जाएगा। सीएम ग्रिड के फेज-2 में दीप सिनेमा से सोटे वाले बाबा मन्दिर तक सड़क निर्माण का जायजा लिया। गुंजन स्वीट हाउस के सामने की पट्टी पर एक स्थान पर नाले का निर्माण न होने से लगभग 100-150 मीटर तक फुटपाथ का कार्य अधूरा पाया गया। जोनल अभियंता ने बताया कि डायवर्जन न होने से इस नाले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.