कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर। हैलट अस्पताल के सामने लगने वाले जाम और एंबुलेंस के फंसने के मामले को लेकर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने एक प्रयोग के तौर पर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन पांच सिंतबर तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद हैलट अस्पताल के सामने लगने वाले जाम का डायवर्जन दिनों में आकलन होगा। जाम कम हुआ तो इसे 6 सितंबर से स्थायी किया जाएगा। कोकाकोला क्रॉसिंग से वाहनों का मोतीझील की ओर डायवर्जन करने का काम चुनौती भरा साबित होगा क्योंकि यहां पर पहले से ही ट्रैफिक लोड है और बाकी कमी टूटी सड़क से पूरा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...