कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य गोपी पांडेय अब 26 अक्तूबर को नहीं बल्कि 4 नवंबर को कानपुर आएंगे। एयरपोर्ट से क्षेत्रीय दफ्तर तक 25 स्थानों पर उनके स्वागत होगा। पार्टीजनों ने हर स्वागत स्थल पर जिम्मेदारी सौंप दी है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बताया कि गोपी पांडेय के स्वागत की तैयारियां कानपुर उत्तर एवं कानपुर दक्षिण जिला संगठन के नेतृत्व में की जाएंगी। दोनों जिलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ स्वागत करेंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि चार नवंबर को गोपी पांडेय कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यह भी पढ़ें- दो तिहाई बहुमत की चर्चा के बीच फिर आए राज्यसभा चुनाव, परिसीमन बिल पर हलचल ब...