कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर स्थित साधन सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासनिक शिथिलता और तकनीकि खामियों के चलते इसका वितरण पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। खाद गोदाम में मौजूद होने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रही है, इससे क्षेत्र के लगभग तीन हजार से अधिक किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है,लेकिन वह खाद के लिए भटक रहे है। ​इसकी वजह प्रशासनिक फेरबदल और तकनीकि प्रक्रियाओं में देरी को बताया जा रहा है। संदलपुर स्थिति सहकारी समिति में पहले राघवेन्द्र प्रताप सिंह सचिव के पद पर कार्यरत थे, इनका तीन माह पूर्व यहां से स्थानांतरण हो गया था। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नरैनी समिति में नहीं बंटी खाद, किसान नाराज उनके जाने के बाद नए सचिव के रूप में विजय सिंह राजपूत क...