कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में करीब 9 साल पहले विवाहिता की छत से गिरकर मौत हो जाने के बाद दर्ज कराए गए गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या -4 ने आरेापित पति के दोषी सिद्ध होने पर सात साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर दस हजार रूपये जुर्माना भी किया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एडीजीसी केके सिंह ने बताया कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव के रहने वाले लवकेश की पत्नी मालती देवी संदिग्ध परिस्थितियों में 20 सितंबर 2023 को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत होने पर मृतका के पिता पातीराम निवासी ग्राम सिम्हारा थाना फफूंद औरैया ने भोगनीपुर कोतवाली ...