Kanpur News: गैर इरादतन हत्या का आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 19 -- Kanpur News: रसूलाबाद। गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे रिउरी इटैली निवासी रामबली पुत्र सूबेदार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनावा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद शिवनारायण सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को हुई मारपीट में घायल जयकरन की 19 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए आरोपित का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.