Kanpur News: गैंगस्टर संग असलहा लिये युवक की फोटो वायरल
कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: चकेरी। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक युवक की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें युवक बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर के आरोपित के साथ कट्टा लिये दिख रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो बर्रा के दामोदर नगर निवासी एक युवक की है। वायरल हुई पहली तस्वीर में युवक लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए है, जबकि हाथ में कट्टा लिए हुए है। दूसरी तस्वीर में वह गैंगस्टर के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक क्षेत्र में हनक बनाने के लिए ऐसी तस्वीरें वायरल करता है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल कर फोटो की जानकारी जुटाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.