Kanpur News: गैंगस्टर अजय का शक्ति प्रदर्शन, काफिले संग स्टंट करते निकला
कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गैंगस्टर अजय ठाकुर का एक बार फिर दबंगई व भौकाल दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 35 सेकंड के वायरल वीडियो में धुरंधर मूवी के एक गाने को बैकग्राउंड में लगाकर स्कॉर्पियो व थार गाड़ी के काफिले के बीच गैंगस्टर एक हाथ से सबसे आगे बुलेट बाइक चलाता दिख रहा है, जबकि पीछे बैठा युवक खड़ा होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। यही नहीं बुलेट में आगे नंबर के बजाय पुलिस का लोगो लगा है। इतना ही नहीं, इसके बाद गैंगस्टर चलती कार की सनरूफ से निकलकर आराम से बैठ यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार ''हिन्दुस्तान'' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं काफिले में काले रंग के छह चार पहिया वाहन शामिल हैं। जिसमें उसके कुछ साथी सनरूफ से निकलते दिख रहे हैं。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.