Kanpur News: गेहूं उड़ाते समय पंखे में आया करंट, महिला की मौत
कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा गांव में गुरुवार को घर के अंदर गेहूं उड़ाते समय पंखे में करंट उतर आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे अकबरपुर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जसौरा गांव निवासी पैंतीस साल की अनूपा पत्नी जितेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर में घर के अंदर गेहूं उड़ा रही थीं। पंखे में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। काफी देर बाद मृतका की देवरानी शशी देवी किसी काम से जब घर गई तो उन्होंने जेठानी अनूपा को जमीन पर पड़ा देखकर के चीख पुकारने लगी। वहां पर स्थानीय लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.