Kanpur News: गेस्ट हाउस के बाहर संदिग्ध हालात में मिला अधिवक्ता का शव
कानपुर, अक्टूबर 20 -- गेस्ट हाउस के बाहर मिला अधिवक्ता का शव Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा स्थित बली का पुरवा में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय अधिवक्ता रितेश यादव का शव उनके गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला। बली का पुरवा निवासी शिव सिंह यादव किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा रितेश पेशे से अधिवक्ता था। इसके साथ ही वह घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव पैलेस नाम से गेस्ट हाउस भी चलाता था। स्वजन के मुताबिक, सोमवार रात रितेश गेस्ट हाउस में था। इस दौरान पत्नी ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा तो उसने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन करने पर उसने जवाब नहीं दिया। इसी बीच परिजन को उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। गेस्ट हाउस पहुंचने पर पता चला कि रितेश को अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.