Kanpur News: गृह कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के टुर्रा गांव के रहने वाले एक युवक ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ और छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। टुर्रा गजनेर गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र महेश किसानी के साथ ही मजदूरी करता था। नशे का आदी होने के कारण उसका घर में विवाद होता रहता था। रविवार को पत्नी से झगड़ने के बाद वह खेत पर काम करने जाने की बात कहकर निकला था। इसक बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.