Kanpur News: गृह कलह में अधेड़ की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
कानपुर, जुलाई 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने रविवार दोपहर में किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैतीपुर गांव निवासी शिववीर दिल्ली मे रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी मोना व पचपन साल के पिता राकेश गांव में ही रह रहे थे। रविवार को राकेश का किसी बात को लेकर अपनी बहू मोना से विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर भाई राज कुमार व परिवार के लोग राकेश को गंभीर हालत में सीएचसी झींझक लाए। यहां मौजूद डॉ. जेपी सिंह ने उनको भर्ती कर उपचार शुरू किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.