Kanpur News: गृहकलह से ऊबकर युवक ने लगाई फांसी, मौत
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में रात्रि समय गृहकलह से ऊब कर युवक ने कुंडी में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मंगलपुर क्षेत्र के खम्हैला गांव निवासी बृजेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने घरेलू कलह के चलते बीती रात घर में लगी कुंडी में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। वह अपने पीछे मां गुड्डी देवी, भाई विकास, बहन रंजना देवी, बंदना देवी को छोड़ गया। परिजनों ने पुलिस को बिना बताये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया जानकारी नहीं है। फिर भी पता लगाकर कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.