कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात । मूसानगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने गृह कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फत्तेपुर के रहने वाले अशोक की शादी करीब आठ साल पहले पतारा घाटमपुर की रहने वाली 28 वर्षीय आरती उर्फ अंजना के साथ हुई थी। उसकी पांच साल की बेटी सौम्या व चार साल का पुत्र प्रिंस है। शुक्रवार शाम को घर में हुए विवाद के बाद गुस्से में आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर पति व परिजन उसको नाजुक हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. श्री प्रकाश ने उसको भर्...