Kanpur News: गूबा गार्डन से आईआईटी तक अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीटी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत गुरुवार को पीडब्ल्यूडी (एनएच) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गूबा गार्डन से आईआईटी गेट तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कच्चे और पक्के निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी झोपड़ियां, टिनशेड, चबूतरे, अस्थायी दुकानें और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर अभियान को पूरा कराया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई से एक सप्ताह पहले संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.