कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाएं बुधवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। इन शिक्षिकाओं का आरोप है कि इनकी नियुक्ति एवं वेतन संबंधी याचिका में प्रबंधन के स्तर से सही जवाब नहीं दिए गए। निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री डॉ राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी आदि ने धरना स्थल पर पहुंच कर इसका समर्थन किया। यहां रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर, मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर द्वितीय, अनिता अवस्थी शिक्षिकाएं धरने पर बैठी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...