कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: कानपुर। सृष्टि की रचना ईश्वर ने करोड़ों वर्ष पूर्व की किंतु उसे सुसंस्कृत बनाने एवं सद् मार्ग पर ले जाकर विकास की शृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य निश्चित रूप से शिक्षाविदों ने किया। गुरु की महिमा सदैव से समाज में सर्वोपरि रही है। यह विचार शिक्षक नेता वेणु रंजन भदौरिया ने रविवार को सनिगवां के गुरुकुल इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षाविद आम महोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें शिक्षा जैसे कार्य में और उत्साह के साथ लगे के लिए प्रेरित किया। समागम में क्षेत्र के 83 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, उ...