Kanpur News: गुरुकुल में उत्साह के साथ मनाया गणेशोत्सव
कानपुर, सितम्बर 19 -- Kanpur News: कानपुर। गुरुकुल इंटर कॉलेज, कोरियां में गणेश महोत्सव शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं जिनमें भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रबंधक ओम कृष्ण यादव एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बाजपेई ने गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अध्यापिका पंकजा द्विवेदी एवं स्मृति पाण्डेय भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.