Kanpur News: गुजैनी में नलों से आ रहा बदबूदार पानी, लोग परेशान
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। नवरात्र के दौरान गुजैनी क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। आरोप है कि घरों के नलों से साफ पेयजल के बजाय बदबूदार और झागयुक्त पानी आ रहा है। हालत यह है कि पानी नहाने-धोने के लायक भी नहीं है। वहीं, क्षेत्र में लगे सरकारी सबमर्सिबल पंप और इंडिया मार्का-टू हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि गुजैनी के मकान संख्या जी-751 समेत आसपास के इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने जलकल विभाग के अवर अभियंता विनोद रावत को फोन पर समस्या की जानकारी देकर तत्काल पेयजल टैंकर भेजने की मांग की। साथ ही पाइपलाइन की जांच कर लीकेज दुरुस्त कराने और स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.