कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर। शहर में एक बार फिर हिट एंड रन में एक शख्स की जान चली गई। गुजैनी में तेज रफ्तार कार बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर भाग निकली। परिजन ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। गुजैनी रविदासपुरम निवासी 56 वर्षीय राजकुमार गुप्ता सब्जी विक्रेता थे। परिवार में दो बेटे गोविंद व अमित और एक शादीशुदा बेटी है। गोविंद ने बताया कि करीब 20 साल पहले उनकी मां कांतीदेवी की मौत हो चुकी है। सोमवार रात को वह सब्जी दुकान बंद कर पिता के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में गुजैनी एच ब्लॉक देसी शराब ठेके के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार...