Kanpur News: गाली-गलौज के विरोध में युवक को पीटा
कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में आरोपितों ने युवक की पीट दिया। शास्त्री नगर निवासी राघवेंद्र मिश्रा की तहरीर के अनुसार बीती 26 सितंबर को वह इलाके के ठेके से शराब लेने गए थे। आरोप है कि इस दौरान नितिश भारद्वाज उर्फ गोलू और अविनाश श्रीवास्तव उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। आरोपितों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। राहगीरों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.