कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री के मजदूर ने गार्ड पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। मूलरूप से घाटमपुर के ग्राम टड़बारा निवासी राहुल सिंह मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि वह सचेंडी में किराये पर कमरा लेकर बिस्किट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर वह अपना वेतन लेने फैक्ट्री गए थे। आरोप है कि गेट पर मौजूद गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...