कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। विकास खंड डेरापुर की ग्राम पंचायत सिठमरा के मजरा लक्ष्मणपुरवा में बदहाल व्यवस्थाओं के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव की मुख्य गलियों की हालत बेहद खस्ताहाल है। मानसूनी बारिश के बाद जगह-जगह टूटी हुई सड़कों और मुख्य रास्तों पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया है। हालत यह है कि ग्रामीण, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे रोज़ाना इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भयावह रूप ले लेती है, जब नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहने लगता है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आएदिन राहगीर और दोपहिया वाहन चालक कीचड़ ...