कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सट्टी थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव के एक युवक की गली से निकलने पर पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। इससे आहत हो युवक ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 28 सेकेंड के इस वीडियो में युवक अपना नाम मिलन बता रहा है। वह बोल रहा है कि गली से निकलने पर मुझे पीटा गया। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Kanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौतमृतक का वीडियो बहोरापुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मिलन उर्फ महेंद्र पुत्र...