कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही आवारा कुत्तों के प्रति चिंता जाहिर की है, लेकिन जिले में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बड़ी तादात में गलियों में झुंड बनाकर घूमने वाले आवारा कुत्ते खतरा बने हुए हैं। अक्सर राहगीरों के साथ ही महिलाओं व बच्चों पर यह हमला कर उनको घायल कर देते हैं।दहशत का सबब बने इन कुत्तोंं के हमलों से हर माह करीब तीन हजार लोग घायल होते हैं।लेकिन जिम्मेदार इन पर नियंत्रण में असहाय बने हैं। जिले की 614 ग्राम पंचायतों से जुड़े 954 गांवों व 13 नगरीय क्षेत्रों में करीब 12 हजार आवारा व पालतू कुत्ते हैंआवारा घूमने वाले कुत्ते जहां गलियां में झुंड बनाए मिलते हैं। इनके हमले से हर दिन करीब सौ लोग घायल होकर बड़ी संख्या में लोग एंटी रैबीज के लिए सरकारी अस्पतालों में आते हैं। ब्लॉक स्तरी...