Kanpur News: गला रेतने वाले युवक ने हैलट में किया हुड़दंग
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। चकेरी थाने के गेट पर पुलिस अभिरक्षा में ब्लेड से गला रेतकर जान देने की कोशिश करने वाले युवक ने हैलट में भी जमकर हुड़दंग किया। हैलट में भर्ती होने के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक वीगो निकाल देता तो कभी डॉक्टरों से गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगता। इस पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और फिर युवक की नानी को बुलाकर उसे डिस्चार्ज कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि भर्ती युवक एचआईवी संक्रमित निकला है। रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे बीते 13 सितंबर की शाम एक युवक नशे की हालत में पड़ा था। पुलिसकर्मी वाहन में बैठाकर उसे कांशीराम अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी वह हाथ छुड़ाकर चकेरी थाने के गेट पर पहुंचा और फिर ब्लेड निकाल अपनी गर्दन पर वार कर डाले। आनन-फानन में पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.