Kanpur News: गलत दवा वितरण का आरोप लगा महिला का हंगामा
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: रूरा। सीएचसी रूरा में अपने बच्चे के दांत दर्द का इलाज कराने आई एक महिला का दवा कांउटर पर बैठे कर्मी से विवाद हो गया। महिला ने गलत दवा देने के आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने अतिरिक्त दवा दिलवाने के साथ ही महिला को शांत कराया। इसके साथ ही ट्रेनी फार्मासिस्टों को दवा काउंटर से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। रामनगर रूरा की रहने वाली अपर्णा मिश्रा शनिवार को अपने बेटे शौर्य मिश्रा के दो दिन से दांत में हो रहे दर्द की दवा कराने के लिए सीएचसी रूरा आई थीं। उन्होने पर्चा बनवाने के बाद दांत की डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पर्चे में सिप्रो फ्लाक्सासीन, मेट्रोनेडाजॉल, एसाइक्लोफेनिक व विटामिन-सी आदि दवा लिखकर लाने के बाद दिखाने को कहा। आरोप है कि सीएचसी के दवा काउंटर पर मौजूद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.